यशपाल करा रहे अपने करीबियों को घर वापसी , अब जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार पति समेत कांग्रेस में शामिल ।…….
हिंदुस्तान टीवी न्यूज़ :- उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे ही सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। उधम सिंह नगर में यशपाल आर्य के करीबी नेता सुरेश गंगवार और उनकी पत्नी रेनू गंगवार ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया, ऊधमसिं नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचा अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति हैं। सुरेश गंगवार एवं रोजगार मंत्रालय की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य के पद पर थे और हाल ही म जिम्मेदारी भी छोड़ दी है।

हालांकि आपको बता दें। सुरेश गंगवार यशपाल आर्य के बेहद करीबी नेताओं में से माने जाते हैं पहले यशपाल आर्य के साथ ही सुरेश गंगवार ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का दामन थामा था और अब बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में घर वापसी कर दी है।
पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ओर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी पर सुरेश गंगवार ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा,सुरेश गंगवार की पत्नी और उधम सिंह नगर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार समेत 3 दर्जन से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जिसमें 24 जिला पंचायत सदस्य और 15 ग्राम प्रधान पार्टी का दामन थाम लिया है।…… सूत्र।
ऐसी ही झटपट खबर पाने के लिए आप हमारे साथ बने रहें और पाए देश विदेश की खबर।
धन्यवाद।
##हिंदुस्तान टीवी न्यूज़
रिपोर्ट – मोहन नेगी