सम्पूर्ण देश के लिए गौरवमय पल मोदी सरकार ने नागरिक संशोधन अधिनियम को लागू किया

देहरादून : नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। आज शाम मोदी सरकार ने नागरिक संशोधन अधिनियम को लागू कर दिया जिसके तहत भारत के तीन पड़ोसी देशों से गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने इसके लिए विधिवत तैयारी करते हुए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है जिसके माध्यम से शरणार्थी नागरिकता के लिए आवेदन कर पाएंगे।

आगामी लोक सभा चुनाव से ठीक पहले आज नागरिक संशोधन अधिनियम लागू किया गया है हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सीएए को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था. और इसे बड़ा मुद्दा बनाया था।

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत भारत के 3 पड़ोसी देशों से धार्मिक आधार पर प्रताडित होकर भारत आये शरणार्थीयों को, जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में शरण मांगी थी, उनको भारत की नागरिकता का अधिकार देने का कानून है।

तीन देश – अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के छह अल्पसंख्यक समुदाय हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई इसमे शामिल होंगे

नागरिकता संशोधन कानून की प्रमुख बिंदु

पुनर्वास और नागरिकता की कानूनी बाधाओं को दूर करता है।

दशकों से पीड़ित शर्नाराथियों को सम्मानजनक जीवन देना

नागरिकता अधिकार से उनके सांस्कृतिक, भाषिक, सामाजिक पहचान की रक्षा होगी

साथ ही आर्थिक, व्यवसायिक, फ्री मूवमेंट, संपत्ति खरीदने जैसे अधिकार सुनिश्चित होंगे।

हालांकि नागरिकता संशोधन कानून के सन्दर्भ में कई गलतफहमियां भी फैलाई गई हैं।

लेकिन भारतीय नागरिकों से सीसीए का कोई सरोकार नहीं है संविधान के तहत भारतीयों को नागरिकता का अधिकार है।

यह नागरिकता देने का कानून है, CAA से किसी भी भारतीय नागरिक के नागरिकता नहीं जाएगी, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।

यह कानून केवल उन लोगों के लिए है जिन्हें वर्षों से उत्पीड़न सहना पडा और जिनके पास दुनिया में भारत के अलावा और कोई जगह नहीं है।

भारत का संविधान हमें यह अधिकार देता है कि मानवतावादी दृष्टिकोण से धार्मिक शरणार्थियों को मूलभूत अधिकार मिले और ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की जा सके।
राजधानी देहरादून से जनसेवक व भाजपा कार्यकर्ता विशाल सिंह ने मोदी सरकार का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नागरिक संशोधन अधिनियम को लागू करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है विशाल सिंह कहते है की भाजपा सरकार जो कहती है वो कर दिखाती है फिर चाहे वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार हो या फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *