खटीमा(उधम सिंह नगर)- राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा में समग्र शिक्षा अभियान 2023- 24 के अंतर्गत एडोलिसेंस जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

किया गया जिसमें एडोलिसेंस के विभिन्न पहलू पर विचार विमर्श हुआ। प्रथम सत्र में कार्यक्रम की समन्वयक डॉक्टर हेमलता पाठक द्वारा सबसे पहले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और इसके महत्व को बताया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा व्यक्तिगत और समूह में विभिन्न गतिविधियां गतिविधियां संपादित की गई। पोस्टर पेंटिंग
निबंध, भाषण और रोल प्ले।
इन गतिविधियों का मूल्यांकन हरीश लाल आर्य, दीपिका और योगेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडे द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० का संदर्भ लेते हुए किशोरावस्था शिक्षा के महत्व और इस दौरान आने वाले शारीरिक, मानसिक परिवर्तनों के प्रबंधन की आवश्यकता है पर जोर दिया।

इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक होशीला प्रसाद, निर्मल न्योलिया, पिंकी सिंह, ललित जोशी पूजा भट्ट, अनिल राठौर कमला जोशी, मेघा जोशी ममता सोरारी, महेश चंद भट्ट, रत्नाकर पांडे, मंजू, नीरज राजेश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *